उत्तराखंड में अगले दो दिन तेजी से चढ़ेगा पारा, तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड में अगले दो दिन तेजी से पारा चढ़ेगा। मैदान और पहाड़ी इलाकों में गर्मी से सताएगी। इसे वनाग्नि का खतरा बढ़ेगा। वहीं 21 और 22 अप्रैल को पर्वतीय इलाकों में जहां बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में किसानों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने सोमवार दोपहर को वीडियो जारी कर बताया कि पिछले दो दिन से उत्तराखंड में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

आने वाले दो से तीन दिन में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार से छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो अगले 48 से 72 घंटे के भीतर 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का आंदेशा है। वहीं पहाड़ों में कई जगह 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। ऐसे मौसम वनाग्नि का खतरा बढ़ेगा। वनों में आग फैलने से रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाने होंगे और निगरानी बढ़ानी होगी।

21 और 22 अप्रैल को प्रदेश के कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इससे पेड़ गिरने का खतरा रहेगा। 21 और 22 को ओलावृष्टि और तेज हवाओं से सावधानी बरतनी होगी। तैयार फसल को नुकसान पहुंच सकता है। इसे बचाने के लिए समय रहते कटान किया जाना चाहिए। बारिश से तापमान गिरने से जरूर राहत मिलेगी।