उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की एंट्री से मची दहशत, एक ही दिन में मिले इतने नए मरीज

उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के साथ अन्य लोगो मे मंगलवार ,बुधवार सुबह से आज तक कोरोना वायरस के 137 से अधिक नए मरीज मिले हैं। इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3698 हो गया है।

अब तक 1873 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 82 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। वहीं, मुरादाबाद में बिहार के सैकड़ों मजदूर सड़क पर आ गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की जाए।