इस नए अंदाज मे नज़र आए वरुण धवन, वीडियो देख उड़े फैस के होश

वरुण ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में डेविड धवन की हिट फिल्मों जैसे पार्टनर, मुझसे शादी करोगी, छोटे मियां बड़े मियां, बीवी नंबर 1 के छोटे- छोटे वीडियो को जोड़ा गया है।

इस वीडियो के जरिए डेविड धवन के 43 सालों के सफर को दिखाया गया है। कि कैसे डेविड धवन कानपुर के एक छोटे गांव से फिल्म इंडस्ट्री के कॉमेडी किंग बने। वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, ’70वां जन्मदिन मुबारक हो डेड। एफटीआई गोल्ड मेडलिस्ट। 45 मोशन फिल्मों के निर्देशक। 33 फिल्मों के एडिटर। कॉमेडी किंग।’

वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वरुण धवन ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है।

वरुण धवन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए वरुण ने अपने पिता डेविड धवन का फिल्मी सफर दिखाया है।

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर निर्माता- निर्देशक डेविड धवन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। डेविड धवन के जन्मदिन पर उन्हें पूरी फिल्म इंडस्ट्री से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इसी बीच डेविड धवन को उनके बेटे वरुण धवन ने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वरुण धवन ने एक अपने पिता के बर्थडे पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। जिसके जरिए उन्होंने अपने पिता बधाई दी है।