देश के इन राज्यों में अगले 24 घंटे में होगी जोरदार बर्फ़बारी व पड़ेंगे ओले, हो जाए सावधान !

रविवार को ठंडी हवा चलने के कारण पूरे उत्तर भारत में सर्दी काफी बढ़ गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों में तापमान शून्य से भी नीचे दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में भी तापमान में गिरावट देखी गई, यहां पर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं लेह शहर में सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात रही, यहां पर न्यूनतम तापमान शून्य के नीच 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता करें श्रीनगर की तो यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा तापतमान

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्काइ रिसोर्ट में सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पिछले हफ्ते यहां पर कई फुट तक बर्फबारी हुई थी। इसके अलावा जम्मू का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच दिनों तक लगातार हिमपात के बाद आज घाटी में धूप दिखी।

बर्फबारी से रास्ते किए गए बंद

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुगल रोड पर फिर से यातायात का परिचालन शुरु करने के प्रयास किये जा रहे हैं। बता दें कि, राष्ट्रीय राजमार्ग एकमात्र ऐसा सड़क है जो लद्दाख और कश्मीर को जोड़ता है। भारी बर्फबारी के बाद 6 नवंबर से मुगल रोड पर यातायात के आवाजाही को बंद कर दिया गया था।