रैली के दौरान प्रियंका गांधी के जयकारे की जगह लोगो ने लगाए प्रियंका चोपड़ा के नारे फिर मंच पर हुआ…

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही कांग्रेस ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को बवाना क्षेत्र में एक बड़ी सभा आयोजित की गई। इसमें पार्टी के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पार्टी के अन्य नेता पहुंचे थे। जब सुभाष चोपड़ा मंच पर खड़े होकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रहे थे, तब कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार पार्टी के जयकारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं ने भी जोश भरे अंदाज में नारे लगाना शुरू कर दिया। ये सब तो ठीक था लेकिन गलती ये हुई कि कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के जयकारे की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे लगा रहे थे।

कार्यकर्ता कभी-कभी ऐसी गलती करते हैं जिससे पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। रविवार को कांग्रेस की एक रैली के दौरान पार्टी का एक कार्यकर्ता जयकारे लगा रहा था। इस दौरान उसने सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी दौरान कार्यकर्ता को प्रियंका गांधी का भी जयकारा लगाना था, लेकिन गलती से वह ‘प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगा। इससे मंच पर उपस्थित पार्टी नेता असहज हो गए। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और प्रियंका गांधी के नाम से जयकारे लगाए।