इन देशो में नहीं डूबता है सूरज , जरा भी नही होता अंधेरा, 76 दिनों तक…

अलास्का के खूबसूरत ग्लेशियर बहुत आकर्षक लगते हैं। यहां पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी इसको और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है। मई से लेकर जुलाई तक यहां पर हमेशा सूरज चमकता है।

 

यहां की सबसे आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है कि यहां पर लगभग रात में 12 बजकर 30 मिनट पर सूरज डूबता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्योदय हो जाता है।

फिनलैंड ऐसा देश है जहां पर पूरे 23 घंटे तक सूरज चमकता है। यहां की कुछ जगह ऐसी भी है, जहां पर गर्मी के दिनों में 73 दिनों तक रात नहीं होती है।

यहां पर लगभग 1,87,888 झीलें होने की वजह से इसे झीलों का देश भी कहते हैं। यहां की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

नार्वे को ‘लैंड ऑफ द मिडनाइट सन’ के नाम जाना जाता है। ये एक ऐसी जगह है जहां पर मई के महीने से लेकर जुलाई के महीने के अंत तक सूरज नहीं डूबता है।

यहां 76 दिनों तक लगातार सूरज चमकता रहता है। यहां के उत्तरी भाग में गर्मी के दिनों में पूरे दो महीनों तक सूरज नहीं छिपता है। रात के समय भी यहां पर काफी उजाला रहता है। बस शाम के समय की तरह हल्का अंधेरा हो जाता है।

यह तो आप सभी जानते हैं कि सूरज के उदय होने के साथ ही दिन होता हैं और अस्त होने के साथ ही रात की शुरुआत होती हैं। दिन और रात का यह चक्र यूं ही चलता रहता हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां हर समय सूरज का उजाला रहता है और कभी अंधेरा होता ही नहीं हैं। जी हां, दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में आज हम आपको इस कड़ी में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।