कोरोना के चलते ताजमहल में हुआ…, जारी किया बंद रखने का आदेश

इससे पहले यूपी के पर्यटन मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 6 जुलाई से ताजमहल और बाकी ऐतिहासिक स्मारक को आगरा में खोल दिया जाएगा।

 

लेकिन आगरा में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक अभी फिलहाल किसी भी ऐतिहासिक स्मारक को न खोले जाने का निर्णय लिया है. ताजमहल पिछले 110 दिनों से बंद है।

इस फैसले के बाद आगरा में 6 जुलाई से ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक इमारतें नहीं खुलेंगी। ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल, आगरा किला, अकबर का मकबरा और सिकंदरा जैसे सभी आगरा के संरक्षित स्मारक कंटेनमेंट जोन में आ रहे हैं।

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए आगरा प्रशासन ने ऐतिहासिक इमारतों को खोलने के फैसले को रद्द कर दिया है।