जानिए पलिया मामले में प्रियंका के बाद मायावती ने किया ये ट्वीट, कहा- पुलिस ने किया…

रौनापार के पलिया गांव में कुछ दिनों पूर्व दो पक्षों में छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया था।

 

आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के घरों में तोड़फोड़ की। इस मामले में 16 नामजद और 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज है। वहीं शनिवार से गांव की महिलाओं ने पुलिस उत्पीड़न खिलाफ गांव में धरना शुरू कर दिया।

प्रधानपति अपने साथियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। एक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी प्रधानपति ने हमला किया। इस मामले में पुलिस तो पीड़ित व्यक्ति की तरफ से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कोई तोड़फोड़ नहीं की। महिलाओं की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में छेड़खानी के बाद पुलिस टीम पर हमले और बाद में की गई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में चार दिन से चल रहे धरने को प्रियंका गांधी के बाद मायावाती का भी समर्थन मिला है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि आजमगढ़ पुलिस ने पलिया गांव के पीड़ित लोगों को न्याय देने के बजाय उन पर ही अत्याचारियों के दबाव में आकर जुल्म-ज्यादती की है। साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, जो अति-शर्मनाक है। सरकार इस घटना का शीघ्र संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

साथ ही पीड़ितों की आर्थिक भरपाई करे। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीएसपी का एक प्रतिनिधिमंडल श्रीगया चरण दिनकर, पूर्व एमएलए के नेतृत्व में पीड़ितों से मिलने शीघ्र ही गांव का दौरा करेगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस प्रकरण को ट्वीट कर इसे सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया था। उन्होंने पीड़ितों को मुआवजा देने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।