देश मे कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटे में पार हुए इतने…हजार

बिहार में यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह तक स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 393 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 65 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां दो की मौत हुई है ।

 

चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह तक 56 मामले सामने आए हैं। इनमें से 17 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में 38 मामले सामने आये हैं, 34 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3400 को पार कर गई है। यहां गुरुवार सुबह तक 3439 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 1092 लोगों को डिस्चार्ज चुका है। दिल्ली में 56 लोगों की मौत हुई है। गोवा कोरोना वायरस से मुक्त राज्य बना हुआ है।

उधर, गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां 4082 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गये हैं। यहां 527 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। गुरुवार सुबह तक197 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में 310 मामले सामने आए हैं डिस्चार्ज किया है, तीन की मौत हुई है

हिमाचल प्रदेश में 40 मामले सामने आये हैं, इनमें से 25 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हुई है । जम्मू कश्मीर में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता दिख रहा है। अब तक जारी आंकड़े के मुताबिक 581 लोग इस संक्रमित बीमारी से ग्रसित है। जिनमें से 193 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 30 लोगों की मौत हुई है।

झारखंड में भी कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ी है । यहां गुरुवार सुबह तक 107 लोग वायरस से संक्रमित बताए गए हैं, जबकि 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। तीन की मौत दर्ज की गई है।

कर्नाटक में 535 मामले सामने आए, 216 को डिस्चार्ज किया गया है। 21की मौत हुई है । केरल में भी आंकड़ा 495 पहुंच गया है। 369 लोगो को डिस्चार्ज किया गया। यहां चार लोगों की मौत हो गई।

देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या गुरुवार सुबह तक 33,050 हो गयी है। इसमें में से 23,651 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 8324 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह तक तक देश भर में 1074 लोगों की जान जा चुकी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह तक अंडमान निकोबार में 33 मामले सामने दर्ज किए गए हैं, इनमें से 15 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। उधर, आंध्र प्रदेश में 1332 कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या पहुंच गई है, जिनमें से 287 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 32 लोगों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है।