चीन को झटका देने की तैयारी में जुटा भारत, करने जा रहा…

भारत इस गठबंधन को लेकर रूस के कुछ चिंताओं को दूर किया है। नई दिल्ली को उम्मीद है कि रूस इसमें शामिल हो सकता है। विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने 4 अगस्त के रूस के उप विदेशमंत्री इगोर मोरगुलोव से इस गठबंधन के प्रस्ताव और मैकेनिजम पर चर्चा की थी।

 

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह भारत और रूस के बीच प्रशांत क्षेत्र में जापान को साथ लेकर त्रिपक्षीय गठबंधन को लेकर बातचीत हुई है। भारत का मानना है कि इंडो-पैसफिक इलाके फ्री और सबके लिए खुला है। वहीँ इसी बीच ASEAN की धुरी ही यही है, यह किसी को बाहर नहीं करता है।

इस गठबंधन में जापान को भी शामिल किया जा सकता है।पिछले कुछ समय से रूस और चीन में नजदीकियां आई हैं लेकिन मास्को भारत का भरोसेमंद मित्र रहा है।

वहीँ LAC पर भारतीय जवान चीनी सेना की किसी भी हिमाकत का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार वहीं भारत रूस के साथ मिलकर एक त्रिपक्षीय गठबंधन बनाने की दिशा में मुहिम चला रहा है।

कोरोना का कहर दुनियाभर में तेज़ी से फ़ैल रहा है, ऐसे में भी चीन इन समस्याओं से निपटने की जगह अपने ही पडोसी देशों के साथ उलझते हुए जा रहा है, आपको बता दें कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ चल रहने तनातनी के बीच भारत कूटनीतिक मोर्चे पर लगातार ऐक्टिव है।