आजमगढ़ में सपा को शुरुआती रुझान में बढ़त, सभी की नजरें टिकी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। यहां दस विधानसभा की सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा की लहर में भी भगवा दल को दस में से केवल एक सीट पर सफलता मिली थी।

इस बार यह संख्या बढ़ेगी या एक सीट भी हाथ से निकल जाएगी? इसी पर सभी की नजरें टिकी हैं। आजमगढ़ में शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी पिछली बार की तरह आगे है।

लाइव अपडेट

मेंहनगर, राउंड 4
एसपी 10038
बीजेपी 8381

लालगंज राउंड 5
एसपी 13728
बीजेपी 10028

फूलपुर राउंड 5
एसपी 15313
बीजेपी 15909

दीदारगंज राउंड 5
एसपी 10861
बीजेपी 6131

निजामाबाद राउंड 5
एसपी 14732
बीजेपी 8499

सगड़ी
सपा के डॉक्टर एचएन पटेल को मिले 4115 वोट
बसपा के शंकर यादव को 1728
भाजपा की वंदना सिंह को 1490 मत।

आज़मगढ़ सदर
सपा के दुर्गा यादव आगे 3478 मिले वोट
भाजपा के अखिलेश को मिले 1596 मत

अतरौलिया
सपा के संग्राम यादव आगे मिले 2719 वोट
भाजपा निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह को मिले 2298 मत
तीसरे पर बसपा के सरोज पांडेय 1987 मत मिले

गोपालपुर
सपा के नफीस 2090 वोटों के साथ आगे
बसपा के रमेश यादव को मिले 813 वोट
भाजपा के सत्येन्द्र को मिला 1651 वोट

वोटरों की संख्या के मुताबिक जिले के निजामाबाद, फूलपुर, सगड़ी क्षेत्र में क्रमश: मतदाताओं की संख्या कम है। यहां का चुनाव परिणाम पहले आने का अनुमान है।

विधानसभा वार आंकड़ों पर गौर फरमाए तो निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र में सबसे कम 326265 वोटर हैं। जबकि दूसरे नंबर पर फूलपुर पवई विधान सभा का नंबर है। यहां पर कुल 328157 वोटर हैं। तीसरे नंबर पर सगड़ी विधान सभा है।

यहां पर कुल वोटरों की संख्या 333730 हैं। इनके बाद गोपालपुर विधान सभा में कुल वोटरों की संख्या 349205 हैं। शेष अन्य विधान सभाओं में वोटरों की संख्या यहां से अधिक है।

गिनती पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। जानकारों का मानना है कि दोपहर 12 बजे के बाद से चुनाव परिणाम आना शुरू हो जाएगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चुनाव परिणाम आरओ के ऊपर निर्भर करता है। यदि आरो अपने कर्मचारियों से जल्दी काम करवा लिया तो अधिक वोटरों वाली विधान सभा की गिनती पहले भी हो सकती है।

जिले में कुल 3645548 मतदाता हैं। जबकि कुल 2110862 लोगों ने मतदान किया। इसमें पोस्टल बैलेट से 14832 वोट, पुरुषों के कुल 1002006 वोट, महिलाओं के कुल 1094022 वोट और दो वोट थर्ड जेंडर के पड़े हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर गौर करें तो विधान सभा क्षेत्र अतरौलिया में कुल 379447 वोटर हैं। यहां कुल 231236 वोट डाले गए हैं। इनमें 107927 पुरुष और 121518 महिला और एक थर्ड जेंडर का वोट पड़ा है। जबकि 1790 वोट पोस्टल बैलेट से डाले गए हैं। इसी प्रकार से गोपालपुर में कुल 350363 वोटर हैं। यहां पर कुल 206380 लोगों ने मतदान किया है। जिसमें 99115 पुरुष, 105683 महिला और 1582 पोस्टल बैलेट से मतदान हुआ है।

सगड़ी में कुल 335563 वोटर हैं। यहां पर कुल 194103 लोगों ने वोट डाला। जिसमें 91915 पुरुष, 100473 महिला, एक थर्ड जेंडर और 1714 पोस्टल बैलेट से वोट डाले गए। इसी तरह से मुबारकपुर में कुल 353467 वोटर हैं। यहां पर 223927 लोगों ने वोट डाला है। जिसमें 110707 पुरुष, 111839 महिला और 1381 पोस्टल बैलेट से वोट डाले गए हैं। आजमगढ़ (सदर) विधानसभा में कुल 395552 वोटर हैं। यहां पर कुल 236130 वोट पड़े हैं।

इसमें 118070 पुरुष और 115427 महिला और 2633 पोस्टल बैलेट से वोट शामिल है। निजामाबाद में कुल 326938 वोटर हैं। इनमें से 184736 वोट पड़े हैं। जिसमें 86854 पुरुष, 96772 महिला और 1110 पोस्टल बैलेट से वोट डाले गए हैं। फूलपुर पवई में कुल 328545 वोटर हैं। इनमें से 193251 वोट पड़े। इसमें 91698 पुरुष, 100431 महिला और 1122 लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।

दीदारगंज विस क्षेत्र में कुल 365341 वोटर हैं। इनमें से 201388 लोगों ने वोट दिया है। इसमें 92082 पुरुष, 108439 महिला और 867 लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। इसी तरह से लालगंज में कुल 406950 वोट हैं। इसमें 218776 लोगों ने मतदान किया। जिसमें 100850 पुरुष, 116498 महिला और 1428 पोस्टल बैलेट से वोट डाले गए। मेंहनगर में कुल 403382 वोट हैं। जिसमें 220935 वोट पड़े हैं। इसमें 102788 पुरुष, 116942 महिला और 1205 लोगों ने पोस्टल बैलेट से वोट डाला है।