बड़ी खबर : केशव प्रसाद मौर्य छह हजार वोटों से पीछे, पढ़े पूरी खबर

यूपी की वीआईपी सीट सिराथू में भाजपा की टिकट से दांव आजमा रहे केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी शुरुआती रुझान में छह हजार वोटों से पीछे बताए जा रहे हैं। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सपा की पल्लवी को अब तक 10626 वोट मिले हैं।

सिराथू विधानसभा केशव मौर्य के पीछे होने के बाद भाजपा में चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 40 और सपा को अब तक 51 प्रतिशत वोट मिल चुके हैं। शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे।

बतादें कि यूपी के हॉट सीटों में से एक सिराथू सीट पर इस भी भाजपा के लिए कड़ी परीक्षा है। भाजपा ने इस बार यहां से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी की टिकट पर पल्लवी पटेल तो बसपा की टिकट पर मुनसब अली चुनाव मैदान में हैं। हालांकि 2012 से भाजपा यह सीट लगातार जीतते चली आ रही है। इस सीट को पाने के लिए सपा ने भी पूरा जोर लगा रखा है। सातों चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद सभी ने इस हॉट सीट पर निगाहें टिका दी हैं। हालांकि इस सीट से कौन विधानसभा पहुंचेगा, यह शाम तक पता चलेगा।