रोकने को लेकर इमरान खान ने दिया ये बड़ा बयान, कहा अगर महिलाएं करेंगी ऐसा तो…

इमरान खान के महिला विरोधी बयान की पाकिस्तान में काफी आलोचना की जा रही है और लोग पूछ रहे हैं कि भला वो पर्दे में क्यों रहें और अगर पुरुषों की मानसिकता खराब है तो क्या महिलाओं को एक कमरे में ताला बंद कर रहना चाहिए।

इमरान खान ने पत्रकारों से बात करते हुए महिला विरोधी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती रेप की घटनाओं को रोकने के लिए सबसे ज्यादा जनता के सहयोग की जरूरत है।

आगे इमरान खान ने कहा कि उसके लिए हमें पर्दा प्रथा संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। इतना ही नहीं, इमरान खान यही नहीं रूके, इसके लिए उन्होंने अश्लीलता फैलाने के लिए भारत और यूरोप जैसे देशों को जिम्मेदार ठहरा दिया।

इमरान खान ने कहा कि ‘दिल्ली को रेप कैपिटल कहा जाता है और यूरोपीय देशों की अश्लीलता ने उनकी पारिवारिक व्यवस्था को तबाह कर दिया है’.

लोगों ने इमरान खान की पुरानी तस्वीरें निकालकर उनके पर्दे वाली प्रवचन के लिए घेरना शुरू कर दिया है। लोग इमरान खान से अलग अलग सवाल पूछ रहे हैं और उनकी मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं।

पाकिस्तान की जनता इमरान खान की जिन तस्वीरों को शेयर कर रही है वो तस्वीरें उस वक्त की हैं, जब इमरान खान क्रिकेट खेला करते थे। एक वीडियो में दिख रहा है कि इमरान खान समंदर किनारे बिकनी पहनी एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं और समंदर में महिला के साथ मस्ती कर रहे हैं।

महिलाओं को पर्दे में रहने की नसीहद देने वाले इमरान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो है और लोग पूछ रहे हैं कि भला वो बिकनी पहली हुई लड़की के साथ क्या कर रहे हैं।

पाकिस्तान में रेप की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। पिछले दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ बर्बर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसको लेकर पाकिस्तानी अवाम का आक्रोश फूट पड़ा था और लोगों ने सरकार ने ऐसे हैवानों के लिए सख्त से सख्त सजा देने की मांग की थी।

साथ ही पाकिस्तान में रेप जैसी घटनाएं कैसे रोकी जाएं, इसको लेकर नेशनल बहस चल रही है और लोग अलग अलग सलाह और कानूनों पर बात कर रहे हैं। लेकिन, जब देश के प्रधानमंत्री ने रेप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने देश की महिलाओं को बेहद अजीब सलाह दे दिया।

इमरान खान ने देश की महिलाओं को रेप से बचने के लिए पर्दे में रहने का सलाह दे दिया। जिसके बाद इमरान खान की देश में काफी आलोचना की जा रही है और लोग अलग अलग अंदाज में इमरान खान के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानंमंत्री इमरान खान अपने बेतुके फैसलों और बेकार के बयानों के लिए अकसर सुर्खियों में रहते हैं। पाकिस्तानी अवाम उन्हें अकसर बढ़ती हुई महंगाई और गलत नीतियों की वजह से निशाने पर लेती रहती है लेकिन इस बार इमरान खान ने रेप रोकने को लेकर महिलाओं को ऐसी सलाह दी है, जिसकी सख्त आलोचना की जा रही है। इमरान खान ने महिलाओं से कहा है कि वो पर्दे में रहें, जिससे उनका रेप नहीं होगा।