यदि आपके हाथों पर भी नहीं चढ़ता हैं मेहंदी का रंग तो लगाने से पहले जरुर मिलाएं ये चीजें

मेहंदी हर महिला की पहली पसन्द होती है। मेहंदी को सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है। साथ ही मेहंदी को प्राचीन समय से हर भारतीय त्योहार में शुभ शगुन के तौर पर उपयोग किया जाता रहा है।

इन त्योहारों से पहले महिलाएं खासकर किशोरियां आकर्षण डिजाइन की मेहंदी लगाने के लिए मार्किट में घंटों अपनी बारी का इंतजार करती है। शादी से एक दिन पहले मेहंदी की रात मानी जाती है। 

– मेहंदी के गाढ़े रंग कुछ साधारण उपाएं के अपनाने से आसानी से पाए जा सकते है। इसके लिए मेहंदी के पेस्ट बनाने के लिए मेहंदी की सुखी पत्तियों के पाउडर को कपड़े या छन्नी से छान लें। इससे इसका मिश्रण मुलायमदार बनेगा। इस मिश्रण में रंग निखारने के लिए नींबू की कुछ बूंदे डाल लीजिए।

– मेहंदी का गाढ़ा रंग पाने के लिए एक कटोरी में नींबू का जूस तथा चीनी के साथ ही मिश्रण में काफी या चाय का पानी मिलाया जाता है। इस मिश्रण को गर्म पानी में डालकर पेस्ट बना लीजिए। मिश्रण में कुछ बूंदे मोगरे का तेल डालिए। मिश्रण को एयर टाइट जार में रखकर रात भर रेफ्रिजरेटर में रखिए।