तालिबान लड़ाकों से अकेले भिड़ गई ये लड़की, जानिए फिर क्या हुआ…

15 अगस्त के बाद से जैसे अफगानिस्तान की महिलाओं की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। इस दिन तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान में अपनी सरकार बनाकर Taliban के शरिया कानून लागू कर दिया है।

पुरुषों को दाढ़ी-मूंछे कटवाने की मनाही है। लेकिन सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को हो रही है। उन्हें 5वीं के बाद आगे स्कूल जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, फैशन, जॉब आदि की भी मनाही है। इसे लेकर महिलाएं अब खुलकर विरोध करने लगी हैं।

यह तस्वीर 30 सितंबर की है। काबुल में एक स्कूल के बाहर एक प्रदर्शन के दौरान तालिबान के एक सदस्य के साथ एक महिला प्रदर्शनकारी हाथापाई पर उतर आई। उसे इस बात का भी डर नहीं लगा कि तालिबान अपनी क्रूर सजाओं के लिए जाना जाता है। अफगानिस्तान की महिलाएं अब धीरे-धीरे निडर होती जा रही हैं।

अफगानिस्तान में सरकार बनाने के बाद तालिबान ने ऐलान किया है कि वो शरिया कानून के हिसाब से चलेगा। इसमें महिलाओं को कोई खास अधिकार नहीं हैं। इसी को लेकर राजधानी काबुल में शुरुआत से ही महिलाएं प्रदर्शन करती आ रही हैं। यह लड़की भी प्रदर्शन कर रही थी, तभी उसकी तालिबान के लड़ाकों से झड़प हो गई।