आज डिनर में बनाए लौकी के कोफ्ते, देखें इसकी सरल विधि

आवश्यक सामग्री
लौकी(Bottle Gourd)- 250 ग्राम
हरी मिर्च(Green chili) – 2
प्याज(Onion)- 1/3 पीस
धनिया पत्ता(Coriander leaf) –
अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic pest) – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder) – 1/3 चम्मच
हल्दी(Turmeric powder)- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर(Coriander powder)- 1/2 चम्मच


अजवाइन(Carom seeds) – 1/4 चम्मच
बेसन(Beson) – 100 ग्राम
तेल(Oil)- तलने के लिए
बनाने की विधि
1. सबसे पहले लौकी को छीलकर उसे अच्छे से धो ले |
2. फिर उसे कद्दूकस कर ले और फिर उसका पानी निचोड़ कर उसे निकाल दे |
3. फिर उसमे हरी मिर्च, धनिया पत्ता और अदरक लहसुन पेस्ट डाल दे |
4. फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अजवाइन को डाल दे |
5. फिर उसमे बेसन डाल दे और उसे अच्छे से मिला दे और उसे 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दे |
6. फिर उसमे नमक मिला दे और गैस पे तेल होने के लिए रख दे |
7. फिर उसका छोटा छोटा बोल बना ले |
8. फिर उसे मध्यम आंच में बॉल को तलने के लिए डाल दे |
9. जब दोनों तरफ से बोल्ड पक जाये तो उसे निकाल ले |
10. फिर दूसरे कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर उसमे जीरा डाल दे, थोड़ी देर बाद फिर उसमे प्याज के पेस्ट को डाल दे सुर उसे 2-3 मिनट तक भुने |
11. फिर उसमे टमाटर के पेस्ट को डाल दे और फिर उसे भुने |
12. फिर उसमे मिर्चा पाउडर, हल्दी और नमक डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये |
13. फिर उसमे पानी डाल कर उसमे एक उबाल आने दे |
14. फिर उसमे बॉल्स को डाल दे और 4-5 मिनट तक पकाये |
15. फिर उसमे गरम मसाला और कटे हुए धनिया पत्ता को डाल दे और गैस को बंद कर दे |
16. फिर उसे किसी भी सर्विग बॉल में निकाल ले और हमारी लौकी कोफ्ता बन कर तैयार है | इसे गरमा गरम रोटी, फुल्का या पराठा के साथ खाये |