यहाँ अपने ही कटे हुए हाथ की दावत देने लगा ये हैवान शख्स, हाथ और उंगलियां पकाने के बाद उसे…

बिजनौर में एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने घर में मनुष्य के हाथ और उंगलियों को खाने में पका डाला। यह देखकर युवक की पत्नी हैरान रह गई। वह इतना डर गई कि वहां से भागी व पड़ोसियों को भी आगाह कर दिया। पड़ोसियों ने शख्स को उसी के घर में बन्द दिया और पुलिस को बुला लिया। बाद में पता चला कि वह एक मुर्दाघर से मनुष्य के हाथ और उंगलियां ले आया था।

बताया जाता है कि संजय नाम का यह व्यक्ति शराब पीने का आदी है। शाम को वह सब्जी लेकर जल्दी लौट आया, तो उसकी पत्नी खुश हो गई। रात के खाने के लिए संजय खुद ही खाना भी बनाने लगा। उसकी बीवी ने किचन में जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शराब के नशे में धुत संजय मनुष्य के मांस और उंगलियों को एक पॉलिथीन में भर लाया था और उसे पका रहा था।

ये सब देखकर संजय की बीवी उल्टे पैर वहां से भागी। उसने पड़ोसियों के साथ-साथ पुलिस को इसकी खबर दी। जब तक पुलिस आई, तब तक लोगों ने संजय को उसके घर में ही बन्द कर दिया था। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि संजय कुछ दिन पहले अपने पिता पर भी हमला कर चुका था। संजय की बीवी इतना डर गई है कि वह अपने घर जाने को राजी नहीं है।

एक पुलिस अफसर ने बताया संजय ने करीबी मुर्दाघर से किसी का हाथ उठा लिया और घर लाकर उसे पकाने लगा। इस बारे में जांच की जा रही है। एसएचओ आरसी शर्मा ने बताया हमने संजय के घर से मनुष्य का मांस बरामद किया है। संजय को हिरासत में ले लिया है। ऐसा लगता है कि गंगा किनारे जहां लाशें जलाई जाती हैं, वहीं से संजय ये मांस उठा लाया।