मोदी सरकार ने इस मुसीबत के चलते भारत को पूरे विश्व से किया अलग, लोगो के बीच मचा हडकंप

तेजी से फैल रहे Corona Virus से निपटने के लिए भारत सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला किया है। एक के बाद एक स्वास्थ्य और विमानन मंत्रालय ने कई नोटिस जारी की हैं। इसके अमल के बाद इण्डिया अगले एक महीने तक पूरे विश्व से खुद को अलग-थलग कर लेगा। मकसद मैन टू मैन कॉन्टैक्ट से फैल रहे वायरस पर कंट्रोल करना है।

मोदी सरकार के फैसले के कुछ देर बाद ही WHO ने Corona Virus (Covid-19) को महामारी घोषित कर दिया। मोदी सरकार ने विश्व के किसी भी देश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े कर्मचारियों, कूटनीतिक मामलों और सरकारी प्रॉजेक्ट से जुड़े महत्वपूर्ण अफसरों पर ये बैन लागू नहीं होगा।

इसके अलावा और कोई देश में दाखिल नहीं हो सकता। ओवरसीज सिटिजन्स ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड धारकों को मिल रही सुविधा भी 15 अप्रैल तक खत्म कर दी गई है। ये फैसला अमल में आने के बाद पर्यटन या साधारण आधिकारिक कामकाज के लिए इण्डिया आना मुश्किल हो जाएगा। यदि कोई इमरजेंसी जैसी स्थिति है तो भारतीय मिशन से विशेष आज्ञा लेनी होगी।