शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर किया ऐसा, वह 2 साल से…

दिल्ली की एक महिला ने गाजियाबाद के कविनगर में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है, लेकिन पति को छोड़ चुकी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

महिला ने बताया कि कविनगर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में जॉब करने वाले युवक से इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती हुई। युवक उसे हर बात पर सपोर्ट करता था। वह 2 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में था। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। महिला ने बताया कि उसके एक बच्चा भी है। युवक और उसके रिलेशनशिप के बारे में पता लगने पर उसका पति के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने अपने पति को भी छोड़ दिया।

इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जब उसने ने बात युवक को बताई तो उसने गर्भपात करवा दिया। महिला ने जब उससे शादी का दबाव बनाया तो मुकर गया और अब बात करना भी बंद कर दिया। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।