हाथरस मामला : प्रियंका गांधी ने दिया ये बड़ा बयान, कहा – ऐसा माहौल तैयार करना जो…

चिट्ठी में चारों आरोपी संदीप, रामू, रवि और लवकुश के हस्ताक्षर और उनके अंगूठे के निशान भी हैं। आरोपियों ने चिट्ठी में लिखा है कि उनकी लड़की से दोस्ती थी। फोन पर बात होती थी।

 

इसी वजह से उस दिन मां और भाई ने लड़की की पिटाई की थी। ये लोग मौके पर बाद में पहुंचे थे। उन्हें पानी भी पिलाया था, लेकिन उल्टा उन्हें ही फंसा दिया गया। आरोपियों ने यूपी पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चिट्ठी में कहा गया है कि आरोपी संदीप की पीड़िता के साथ दोस्ती थी। दोनों की आपस में बातचीत भी होती थी, लेकिन दोनों की दोस्ती पीड़िता के घर वालों को पसंद नहीं थी।

चिट्ठी में लिखा गया है कि वारदात वाले दिन पिटाई आरोपियों ने नहीं की बल्कि पीड़िता की मां और भाई ने की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा कि हाथरस में एक भयंकर अपराध हुआ और 20 साल की दलित लड़की की मौत हो गई। उसके शव को बिना परिवार की अनुमति के गलत तरीके से जला दिया गया।

युवती को न्याय चाहिए इस तरह की बदनामी नहीं। बता दें कि हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई महिला की दिल्ली में मौत हो गई थी। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी संदीप ठाकुर ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक चिट्ठी लिखकर दावा किया है उसे और बाकी तीन आरोपियों को इस केस में फंसाया जा रहा है।

हाथरस गैंगरेप मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा कि एक ऐसा माहौल तैयार करना जो युवती के कैरेक्टर पर सवाल उठाए और जिस जुर्म का वो शिकार हुई उसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह से गलत है।