पति से नोंक-झोंक के बाद पत्नी ने उठाया यह खौफनाक कदम, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

पति से नोंक-झोंक के बाद पत्नी ने गुस्से में आकर अपनी जान दे दी। उसने घर के कमरे में फांसी लगा ली। पूरा मामला पाली थाना से सम्बद्ध चैतमा चौकी के चारपारा गांव का है।


जानकारी के अनुसार यहां का रहने वाला सुरेश मकरंद पेशे से किसान और पशुपालक है। उसने मुर्गीपालन के लिए आधे दर्जन चूजे कुछ दिन पहले घर लाया था। कल शाम जब वह खेत से धान लाने के बाद घर पहुंचा तो उसे घर पर चूजे नजर नही आएं। उसने अपनी पत्नी माखनबाई से चूजों के बारे में पूछा तो उसने भी अनभिज्ञता जाहिर की। इसी बात को लेकर माखन बाई और पति सुरेश के बीच तीखी बहस हो गई। पति ने माखन बाई को जमकर फ टकार भी लगाई। लेकिन पत्नी को यह फ टकार इतना नागवार गुजरा की उसने दुसरे दिन सुबह यानी आज अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद भी जब माखनबाई बाहर नही आई तब उन्होंने कमरे में जाकर देखा वहां माखन बाई का शव फं दे पर झूल रहा था। पति सुरेश की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद शव को पीएम के लिए रवाना कर दिया है।