अदिति से लेकर उर्वशी रौतेला तक, कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट

और इसी के साथ 25 मई को फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल का समापन हो गया। इसकी शुरुआत इसी महीने 14 मई को हुई थी। इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए कई देशों के दिग्गज सितारे फ्रांस पहुंचे थे। विदेशों के साथ-साथ भारत के भी कई जाने-माने चेहरे कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे थे। इस दौरान कान के रेड कार्पेट पर कोई कलरफुल तो कोई सटल लुक में नजर आ रहा है।

रेड कार्पेट पर उतरने वाली कई हसीनाओं के लुक्स को तो लोगों ने ट्रोल किया लेकिन कई लुक्स ऐसे भी थे, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इन अभिनेत्रियों में कियारा आडवाणी से लेकर उर्वशी रौतेला और अदिति राव हैदरी का नाम शामिल है। इस हसीनाओं का अंदाज देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। अब जब फिल्म फेस्टिवल खत्म हो गया है तो चलिए आपको भी कान फिल्म फेस्टिवल में हसीनाओं के बेस्ट लुक्स दिखाते हैं।

अदिति राव हैदरी

बिब्बो जान बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली अदिति राव हैदरी का रेड कार्पेट लुक लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा। इस दौरान उन्होंने ब्लैक और व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वो काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं।

उर्वशी रौतेला

हमेशा की ही तरह एक बार फिर से उर्वशी अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हुईं। उनका ये लुक सभी लुक्स से हटकर था। इस ऑफ शोल्डर गाउन के साथ एक्ट्रेस ने एक डांसिंग फिश नेकलेस कैरी किया था। इस लुक में उर्वशी बला की खूबसूरत लग रहीं थीं।

जैकलीन फर्नांडीज

अपने ग्लैमरस अंदाज से हमेशा लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं जैकलीन फर्नांडीज के लुक को देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। इस दौरान उन्होंने शॉर्ट ड्रेस के साथ एक लंबा श्रग कैरी किया था। खुले बाल एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद रहे थे।

सुनंदा शर्मा

पंजाब सिंगर और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा ने कान के रेड कार्पेट पर पंजाबी संस्कृति को दिखाया था। वो इस दौरान खूबसूरत सा सूट पहनकर पहुंची थीं। इस सूट के साथ उन्होंने ज्वेलरी भी काफी पारंपरिक कैरी की थी। उनका ये लुक हर भारतीय ने बेहद पसंद किया था।