2 अप्रैल से इन राज्यों में प्रचंड गर्मी के आसार, बच के रहे लोग वरना पड़ेगा भारी

दोपहर के समय लगभग 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे विशेषकर उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान के पास बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से हवा का रुख बदल गया है। इस वजह से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं।

बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है। इससे हवा का रुख उत्तरी होने के आसार हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद एकबार फिर गर्मी के तेवर तीखे होने की संभावना है। मंगलवार को रीवा, ग्वालियर, सतना, सीधी, दमोह, गुना और छतरपुर में लू चली।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में कमी आएगी। किंतु दो अप्रैल को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने के आसार हैं। इसके असर से तीन दिनों बाद एकबार फिर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

वरिष्ठ मौसम साइंटिस्ट ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी लगातार पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है।

राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं।

मध्य प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक राज्य वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। किंतु उसके बाद एकबार फिर गर्मी के तेवर तीखे होने वाले हैं। राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। धूप की तल्खी में भी कमी है।