चीन में मिला कोरोना से भी खतरनाक एक और वायरस, इंसानों को कर सकता…

चीन की कई यूनिवर्सिटी और चीन के सेंटर फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के वैज्ञानिको ने बताया है कि नया स्वाइन फ्लू इतना ताकतवर है कि यह इंसानों को बहुत अधिक बीमार कर सकता है।

इस जाच में पता चला है कि चीन में 179 तरह के स्वाइन फ्लू हैं। इन सभी में से जी4 को अलग किया गया। ज्यादातर सुअरों में जी4 (G4) स्वाइन फ्लू पाया गया है जो साल 2016 के बाद से सुअरों में पनप रहा है।

नए स्वाइन फ्लू का संक्रमण अगर कोरोना महामारी के दौरान फैलता है तो बहुत बड़ा सकंट खड़ा हो सकता है। इस नए स्वाइन फ्लू का नाम ह जी4 (G4) है। चीन के वैज्ञानिकों ने इसे खोजने के लिए साल 2011 से 2018 तक रिसर्च किया है। इस दौरान इन वैज्ञानिकों ने चीन के 10 राज्यों से 30 हजार सुअरों के नाक से स्वैब इकट्ठा किया। इस स्वैब की जांच की गई है।

जी4 (G4) अत्यधिक तेजी से संक्रमण फैलाता है> यानी बहुत तेजी से यह इंसानों के बीच महामारी का रूप धारण कर सकता है। जांच में यह भी पता चला कि सीजनल फ्लू होने से किसी इंसान को जी4 (G4) स्वाइन फ्लू से इम्यूनिटी नहीं मिलेगी. सामान्य फ्लू की प्रतिरोधक क्षमता होने के बावजूद जी4 (G4) किसी को भी भयानक रूप से बीमार कर सकता है।

इसके बाद वैज्ञानिकों ने जी4 (G4) पर शोध शुरू किया जिसके बाद ऐसा खुलासा हुआ कि उनके होश उड़ गए। शोध में जानकारी सामने आई है कि नया स्वाइल फ्लू जी4 (G4) इंसानों को तेजी और गंभीरता से संक्रमित कर सकता है।

अब चीन में एक नया वायरस मिला है जिसके बाद वैज्ञानिक हैरान है। बताया जा रहा है कि यह कोरोना से भी खतरनाक है। दरअसल शोधकर्ताओं ने चीन में एक नया स्वाइन फ्लू पाया है.

जो इस समय कोरोना महामारी में बड़ा संकट बन सकता है। इस शोध को अमेरिकी साइंस जर्नल PNAS में प्रकाशित किया गया है। शोध में पाई गई नई स्वाइन फ्लू बीमारी 2009 में पूरी दुनिया में फैले H1N1 स्वाइन फ्लू की ही अनुवांशिक वंशज है। यानी जेनेटिकल डिसेंडेंट पर यह ज्यादा खतरनाक है।

चीन से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तबाही मच रहा है। इस जानलेवा वायरस की चेपट में एक करोड़ से ज्यादा लोग आ चुके हैं तो, तो वहीं 5 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है।