देशभर में किसान आज करेंगे ये काम, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

किसान आंदोलन को देखते हुए हर जगह रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी की जा रही है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। आज किसानों ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन चलेगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा, आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। रेल चल ही नहीं चल रही है। हरियाणा के पलवन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।