चीन में आई कोरोना से भी खतरनाक बीमारी, लोगो को बना रही शिकार

खबर के मुताबिक, इस बीमारी ने पहले भी पूरे विश्व में लाखों लोगों को मारा है। इस जानलेवा बीमारी का विश्व में तीन बार हमला हो चुका है। पहली बार इसे पांच करोड़, दूसरी बार पूरे यूरोप की एक तिहाई आबादी और तीसरी बार 80 हजार लोगों की जान ली थी। अब एक बार फिर ये महामारी चीन नामक देश में जन्म ले रही है। इसे ब्लैक डेथ या काली मौत ने नाम से जाना जाता है।
इस संकट का नाम है ब्यूबोनिक प्लेग। उत्तरी चीन के एक हॉस्पिटल में ब्यूबोनिक प्लेग का मामला आने के बाद से वहां अलर्ट जारी कर दिया गया है। चाइना के आंतरिक मंगोलियाई स्वायत्त क्षेत्र, बयन्नुर में प्लेग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तीसरे लेवल का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ब्यूबोनिक प्लेग का ये मामला बयन्नुर के एक हॉस्पिटल में शनिवार को सामने आया। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने ये चेतावनी 2020 के अंत तक के लिए जारी की है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। क्योंकि ये बीमारी (महामारी) जंगली चूहों में पाए जाने वाली बैक्टीरिया से होती है।

कोविड-19 महामारी से जूझ रहे विश्व के लिए एक और बुरी खबर है। अब एक बार फिर चीन से एक डरावना व जानलेवा बीमारी फैलने का खतरा है। जो कोरोना वायरस से भी खतरनाक बताई जा रही है।