मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने आतंकवाद को बताया ये और बोले गम्भीर आतंकवादी हमले मिस्र के…

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने कहा कि आतंकवाद बेहद विनाशकारी है, गम्भीर आतंकवादी हमले मिस्र के पर्यटन क्षेत्र के लिए बहुत नुकसानदेह हैं, हर साल 10 अरब से ज्यादा का नुकसान होता है।

कुछ अफ्रीकी देश और मध्य पूर्व के देशों में भी आतंकवाद का खतरा मौजूद है। अगर हम इसका विरोध नहीं करेंगे, इन देशों की जनता विस्थापित होगी, राष्ट्रीय आर्थिक विकास भी बाधित होगा। सीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद विरोधी सहयोग मजबूत करना चाहिए, और एक साथ आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की जरूरत है।

तीसरे विश्व युवा मंच का अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा उपमंच मिस्र के शर्म अल शेख में रविवार को आयोजित हुआ। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी और अरब लीग के महासचिव अहमद अबू गेट आदि राजनेताओं ने मंच में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग मजबूत करके अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा की रक्षा करने की अपील की।

अहमद अबू गेट ने कहा कि इंटरनेट की अफवाह, कृत्रिम बुद्धि का सैन्यीकरण और जलवायु परिवर्तन वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा बन गया है, विभिन्न देशों को सूचना युद्ध और साइबर युद्ध से सावधान रहना चाहिए।

गौरतलब है कि इस मंच में विभिन्न देशों और क्षेत्रों के 7000 से ज्यादा युवा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा मुद्दों के अलावा, वे खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण-जलवायु और कृत्रिम बुद्धि आदि विषयों पर चर्चा की गई।