विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए खाए ये

कीवी में कई तरह के विटामिन जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन ई होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम और मैगनेशियम के साथ ही फासफोरस की मात्रा भी पर्याप्त होती है। इस फल में पाए जाने वाले यह पोषक तत्व शरीर को विभिन्न तरह से लाभ पहुंचाते हैं।

कीवी का सेवन महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। दरअसल, इसमें आयरन अच्छी मात्रा में होता है और अगर महिला इसका सेवन करती है तो इससे महिला के शरीर में आयरन की कमी नही होती।

विटामिन सी युक्त कीवी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई रूपों में सेहत को लाभ पहुंचाते हैं।

अगर आप भी इसे डाइट मंे शामिल करते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन होते हैं। कीवी शरीर में खून की कमी से लेकर कैंसर और शुगर जैसी बीमारियों में बेहद प्रभावशाली माना गया है।