ऋषिकेश और दिल्ली के बीच सफर करना हुआ आसान , किराया जानकर हो जाएगे हैरान

ऋषिकेश और दिल्ली के बीच ज्यादा सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब दिल्ली का सफर सात घंटे की बजाय 4:30 घंटे में भी हो सकेगा। रोडवेज डिपो शुक्रवार 17 दिसंबर से ऋषिकेश-दिल्ली रूट पर नई वॉल्वो बस सेवा शुरू करेगा।

ऋषिकेश रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया कि नई बस सेवा में ऋषिकेश से दिल्ली का सफर महज 4.30 घंटे का होगा।

नई सेवा वाया मोदीनगर, मुरादनगर की जगह मेरठ एक्सप्रेस-वे पर संचालित होगी। यही नहीं नई बस सेवा का रास्ते में ढाबों पर ठहराव नहीं होगा, इससे करीब एक से डेढ़ घंटा खराब होने से बचेगा। नई बस सेवा व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी। नई वॉल्वो बस सेवा में प्रति यात्री किराया 804 रुपये ही रहेगा। यह बस ऋषिकेश अड्डे से दोपहर 12 बजे चलेगी। दिल्ली से ऋषिकेश के लिए रात 11 बजे चलेगी।

ऋषिकेश-दिल्ली रुट पर सामान्य बस से ढाई घंटे का समय बचाने वाली नई वॉल्वो बस सेवा के प्रति यात्री किराए में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। प्रति यात्री किराया 804 रुपये ही रहेगा।

शुक्रवार से शुरू होने वाली नई बस सेवा ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे से दोपहर 12 बजे चलेगी। साढ़े चार घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से ऋषिकेश के लिए रात 11 बजे चलेगी। टिकट ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी रहेगी।