यहां देखे शेजवान फ्राइड राइस बनाने की आसान रेसिपी

आवश्यक सामग्री
90% पकी हुई चावल(Boiled rice): 4 कप
तेल(Oil): 25 ग्राम (4 चम्मच)
बारीक़ लहसुन(Chopped garlic): 1 चम्मच
बीन्स(beans): 1/2 कप
गाजर(Carrot): 1/2 कप
प्याज(Onion): 1/2 कप (एक बड़ी प्याज )


हरी मिर्च(Slice Green chilli): 3
नमक(salt): 2 चम्मच (स्वाद अनुशार)
जीरा पाउडर(Cumin Powder): 1/2 चम्मच
गरम मशाला(Garam mashala): 1 चम्मच
सोया सॉस: (Soya saus): 1 चम्मच
शेजवान सॉस(Schezwan saus): 1 चम्मच
टोमेटो सॉस(Tomato saus): 2 चम्मच
धनिया पत्ता(Coriender leaf)
बनाने की विधि
1. सबसे पहले मैं चावल को 90% तक पका कर उसे छान ली हु |
2. अब गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल डाले | तेल गरम हो जाने पे उसमे बारीक़ की हुई लहसुन डाल दे और उसे थोड़ी देर तक पकाये |
3. फिर उसमे बीन्स को डाल दे और उसे 3-4 मिनट तक पकाये |
4. फिर उसमे गाजर डाल दे और फिर उसे 3-4 मिनट तक पकाये |
5. फिर उसमे बारीक़ किये हुए प्याज और हरी मिर्च को डाल दे और सुनहरा रंग होने तक 2-3 मिनट तक पकाये |
6. फिर उसमे जीरा पाउडर, गरम मशाला और नमक डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये |
7. फिर उसमे पकी हुई चावल डाल दे और फिर उसमे सोया सॉस, शेजवान सॉस और टोमेटो सॉस डालकर उसे अच्छे से मिलाये |
8. फिर उसे अच्छे से मिलाये, और 3 मिनट तक मिलते हुए पकाये |
9. और हमारी फ्राइड राइस बनकर तैयार हो गयी है उसे गरमा गरम किसी प्लेट या कटोरे में निकाल ले और ऊपर से थोड़ा सा धनिया पत्ता काटकर डाल दे |
और हमारी शेजवान फ्राइड राइस बनकर बिलकुल तैयार हो गयी है | इसे गरमा-गरम सॉस, चटनी, या फिर दही से साथ पड़ोसे |