मुख्यमंत्री शिवराज

लॉकडाउन के दौरान इस वजह, मुख्यमंत्री शिवराज पहुंचे लड़कियों के हॉस्टल और फिर…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हॉस्टल की लड़कियों से बोला कि वे अपने माता-पिता को बताएं कि लॉकडाउन के दौरान उनके “मामा” उनकी जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं. यहां बता दें कि शिवराज सिंह को चाहने वाले उन्हें मामा के नाम से बुलाते हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस दौरान छात्रावास के अधिकारियों को आदेश दिया कि वो इस बात का ध्यान रखें कि लड़कियों को समय पर भोजन मिलता रहे व उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े. हॉस्टल पहुंचे मुख्यमंत्री ने लड़कियों से पूछा, “क्या आपको समय पर भोजन मिल रहा है, क्या आपको यहां कोई समस्या है?”

लड़कियों का हालचाल लेते समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे यह भी पूछा कि क्या वे दूरदर्शन पर दोबारा दिखाए जा रहे ‘रामायण’ धारावाहिक को देख रही हैं. इसके अतिरिक्त उन्होंने लड़कियों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने की भी सलाह दी. इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने की जरूरतों के बारे में भी बताया.

भाजपा भोपाल जिला अध्यक्ष व लोकल छात्रावास असोसिएशन के सचिव विकास विरानी ने मुख्यमंत्री को हॉस्टल में रह रहीं लड़कियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं व सुरक्षा की जानकारी दी. इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान BHEL एरिया में लोगों का हालचाल लेने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने लोगों को दी जा रही महत्वपूर्ण सुविधाओंं की सारी जानकारी ली.