दिव्यांका त्रिपाठी ने पति के लिए बनाई मिस्सी रोटी, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया ये विडियो

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दाहिया के साथ ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैंइसी बीच अब दिव्यांका ने एक बार फिर से अपने पति के लिए कुकिंग करना शुरू किया और इस बार दिव्यांका ने विवेक के लिए मिस्सी रोटी बनाई. विवेक के लिए यह काफी हैरानी की बात थी कि दिव्यांका ने कभी रोटियां नहीं बनाई वो उनके लिए मिस्सी रोटी बना रही हैं.

एक्ट्रेस ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है. जिसमें वह बता रही हैं कि उन्होंने बचपन में ही कभी रोटियां बनाई थीं, लेकिन टेढ़ी-मेढ़ी रोटियां बनने पर फिर कभी नहीं बनाईं. आगे दिव्यांका कहती हैं कि वह मिस्सी रोटी बनाने जा रही हैं

दिव्यांका का यह वीडियो बहुत ही मजेदार है. वीडियो को देखने के बाद तो यही कहा जा सकता है कि दिव्यांका कुकिंग करना खूब इंजॉय कर रही हैं. साथ ही विवेक के साथ का फोटो शेयर करते हुए दिव्यांका ने यह बताया था कि वह घर में रहकर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही हैं.