जमातियों की खतरनाक साजिश: मरकज से लौटे 60 लोगो ने किया…

जमातियों का कुछ पता न चल पाने के कारण प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अलग अलग क्षेत्रों से शामिल हुए 60 जमाती राज्य तो लौटे लेकिन अब गायब हो गए हैं।

 

इस बारे में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे करीब 60 लोगों ने सरकार से संपर्क नहीं किया है। प्रशासन उनसे सम्पर्क करने का प्रयास कर रहा है लेकिन उनके फोन भी स्वीच ऑफ़ आ रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि जमाती अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में सम्पर्क करने और जांच का सैंपल देने के बाद क्वारंटीन में जाएँ, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने के आदेश हैं।

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से कोरोना वायरस का ब्लास्ट करने वाले तबलीगी जमात से जुड़े लोगों पर पुलिस की नजर बनी हुई है लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र में जमात से जुडी बड़ी खबर आई है।

यहां मरकज से लौटे 60 जमाती लापता हो गए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमितों वाले राज्य महाराष्ट्र में इस तरह जमातियों के छिप जाने से मामला बेहद गंभीर हो गया है।महाराष्ट्र में मरकज से लौटे जमातियों से पुलिस प्रशासन का सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।