डांस करती नज़र आई दिव्यांका त्रिपाठी, वायरल हुआ विडियो

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपना ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Video) अंग्रेजी गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं.

उनके स्टेप भी शानदार लग रहे हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dance) बड़े मजे डांस कर ही रही होती हैं कि, अचानक कुछ हो जाता है और वहां से भाग जाती हैं. दिव्यांका वीडियो में डांस छोड़कर पास ही बनी दिवार के पीछे छुप जाती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का ये मजेदार वीडियो देख फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. फैन्स को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया के माध्यम से दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) लगातार अपने फैन्स से जुड़ी हुई है. कभी वो अपनी स्टाइलिश फोटो शेयर कर रही हैं तो कभी वो अपने शानदार डांस वीडियो शेयर कर रही हैं.

कुछ दिन पहले दिव्यांका को बर्तन और टेबल के साथ खेलते देखा गया था. इसी के साथ वो बादशाह के गाने ‘बावला’ पर डांस करते नजर आई थीं. अब उनका एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हे अलग अंदाज मे डांस करते देखा जा सकता है.

टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी’ में अपना खूब दम-खम दिखा रही हैं. इस बीच वो अपने फैंस को भी इंटरटेन करना नहीं भूल रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. आए दिन वो अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं.