फडणवीस का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से महज 80 घंटे में इस्तीफा देने के बाद पत्नी ने बया किया ये दर्द

भाजपा नेता वे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से महज 80 घंटे में इस्तीफा देने के बाद उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने सियासी ड्रामे से भरपूर घटनाक्रम के बीच शायराना अंदाज में पति की वापसी का भरोसा जताया है।

अमृता ने ट्वीट कर महाराष्ट्र की जनता का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने एक शेर लिखा, ‘पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिज़ां की जद में हूं मौसम जरा बदलने दे!’ अमृता ने आगे महाराष्ट्र की जनता को पांच यादगार साल देने के लिए शुक्रिया अदा किया। अमृता का ये ट्वीट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस ट्वीट को अबतक 23 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं 3 हजरा से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘आपके द्वारा मिला प्यार हमेशा मुझे भावुक करता रहेगा! मैंने हमेशा अपनी योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की और सिर्फ जनता की सेवा करनी चाही। साथ ही सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश की।’