कोरोना वायरस ने आगरा सेंट्रल जेल में दी दस्तक, 10 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव व…

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विश्व भर में इस महामारी से अबतक 2 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी इस महामारी की चपेट में अबतक 74 हजार से ज्यादा लोग आ गए हैं। जबकि 2400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

आगरा सेंट्रल जेल में 10 कैदियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह सभी कैदी उस कैदी कें संपर्क में आए थे, जिसमें 6 मई को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। उत्तर प्रदेश के जेल महानिदेशक ने कहा कि अब 98 से 102 की जांच की जाएगी।

राजस्थान में आज दोपहर 2 बजे तक कोरोना के 152 नए मामले सामने आए हैं और 3 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4278 है, जिसमें 1699 सक्रिय मामले और 120 मौतें शामिल हैं।