भारत में कोरोना का प्रकोप, 4,120 लोगों की मौत और 3.62 लाख नए केस

देश में पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में कोरोना के मामले बढ़ गए हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 39,998 नए कोविड-19 के केस सामने आए हैं और 517 लोगों की मौत हुई है। वहीं 34,752 लोगों की रिकवरी हुई है।

कर्नाटक में कुल मामले 20,53,191 हो गए हैं।ष राज्य में कोरोना से अब तक 20,368 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 5,92,182 है और कुल रिकवरी 14,40,621 लोगों की हुई है।

गुरुवार (13 मई) सुबह 8 बजे तक भारत में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 37,10,525 हो गई है। वहीं 1,97,34,823 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। देश में 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेट अभियान के तहत 17,72,14,256 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में 12 मई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,94,48,585 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं बुधवार (12 मई) को एक दिन में देश भर में 18,64,594 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से 3,62,727 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन आने वाले कोविड-19 केसों में थोड़ी गिरावट देखने को तो मिली है लेकिन दैनिक मौत के आंकड़ों पर कोई ब्रेक नहीं लग रहा है।

बीते 24 घंटे में फिर से 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। गुरुवार (13 मई) को बीते 24 घंटे में 3,62,727 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और 4,120 लोगों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में 3,52,181 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 2,58,317 लोगों की मौत हुई है। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या भारत में अब 2,37,03,665 हो गई है।