दुनिया में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा…

अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में कोरोना मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा कोरोना प्रभावित देश है।

 

अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद कोरोना मामले में भारत का स्थान है। भारत में अब तक 6 लाख 4 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका अभी कोरोना मामलों को लेकर सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में पहले स्थान पर है। यहां अब तक 27.78 लाख लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।

जबकि 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 44884 नए मामले आए हैं। जबकि 1057 लोगों की मौत हुई है।

ब्राजील में अब तक 14 लाख 53 हजार 369 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद तीसरे पायदान पर रूस है जहां 6 लाख 54 हजार 405 संक्रमित मिल चुके हैं।

कोरोना महामारी दुनियाभर के देशों में भयावह रूप लेती जा रही है। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार आज एक दिन में सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं।

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनिया में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 95 हजार 848 मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में कोरोना संक्रमितों की अब तक की ये सबसे ज्यादा संख्या है।

पूरी दुनिया में अब तक 1 करोड़ 7 लाख 93 हजार लोगो संक्रमित होकर सामने आ चुके हैं। जबकि कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 5 लाख 18 हजार के पार चली गई है।