भारत में कोरोना ने मचाया आतंक, 24 घंटे में हुई इतने लोगों की मौत

देश भर में महाराष्ट्र में सबसे अधिक गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 61,695 नए मामले सामने आए। कोविड-19 के एक दिन में सामने आये नये मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले दर्ज किये गये थे। वहीं, 349 लोगों की मौत भी इस बीमारी से हो गई। इसी के साथ महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है।

भारत में अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें एक करोड़ 25 लाख 47 हजार 866 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 18 हजार 302 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के दो लाख से अधिक नए केस भारत में सामने आए हैं। इससे पहले कल सुबह की अपडेट के अनुसार 2,00,739 नए मामले दर्ज किए गए थे और 1,038 लोगों की मौत भी हुई।

बहरहाल ताजा अपडेट के बाद भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर एक लाख 74 हजार 308 हो गई है। वहीं, एक्टिव केस भी बढ़कर 15 लाख 69 हजार 743 हो गए हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 2,17,353 नए केस सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1185 लोगों की मौत भी देश में कोरोना से हुई है।