असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को दी ये बड़ी चेतावनी, कहा अगर…

राज्यसभा चुनाव से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को बड़े झटके चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद राज्यसभा चुनाव आ गए हैं।

पांच में से चार राज्य (उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड) में सरकार में बने रहने में सफलता हासिल की है। जबकि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सरमा ने कहा, ‘कांग्रेस को नहीं पता कि उनके कितने विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं। साथ ही राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार पार्टी में जारी व्हिप का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है। इस गणना के हिसाब से हम दोनों सीटें हासिल करने में सफलता मिलेगी।’ उन्होंने जानकारी दी, ‘भाजपा ने पवित्र गोगोई मार्गेरीटा को राज्यसभा के लिए खड़ा किया है और दूसरी सीट पर UPPL उम्मीदवार के लिए समर्थन की घोषणा की है।’

यूनाइटेड पार्टी लिबरल्स के उम्मीवदार रंगवरा नरजरी मैदान में हैं। असम के विधायक अप्रैल में खाली हुई राज्यसभा की 13 में से दो सीटों पर मतदान करेंगे। असम के अलावा पंजाब, केरल, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और त्रिपुरा में भी विधायक मतदान करेंगे। असम में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रानी नारा और रिपुन बोरा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

इधर, कांग्रेस ने एक बार फिर बोरा को मैदान में खड़ा किया है। उन्होंने कहा, ‘असम से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी क उम्मीदवार के तौर पर फिर नामित करने के लिए मैं माननीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मेरे नेता राहुल गांधी का आभारी हूं। साथ ही में कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद चाहता हूं।’ खबर आई थी कि कांग्रेस दो में से एक सीट के लिए AIUDF के साथ चर्चा में है। बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां एक साथ मैदान में उतरी थीं।