आज घर पर ट्राई करे अंडा पराठा ,देखे इसकी सरल विधि

आवश्यक सामग्री
आटा(Flour):- 150 ग्राम
घी/तेल(Oil): 50 ग्राम
नमक(Salt): स्वाद अनुशार
पानी(Water): 100 ग्राम
अंडा(Egg): 4
प्याज(Chopped Onion): 1
हरी मिर्च(Chopped chili): 2
लाल मिर्च पाउडर(Chili powder): 1 चम्मच


बनाने की विधि:-
1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा ले ले और उसमे नमक और घी डालकर उसे मिला ले |
2. फिर उसमे थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर उसका एक मिलायम डो (लोई) तैयार करे |
3. फिर उसके ऊपर से थोड़ा सा और तेल डालकर मिला दे और उसे 5 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दे |
4. अब किसी दूसरे कटोरे में अंडे को तोड़ ले और उसमे कटी हुई मिर्च, प्याज, नमक और मिर्च पाउडर डालकर उसे मिला ले |
5. और फिर आते को एक बार और मिला ले और उससे एक छोटा लोई काटे |
6. अब हम उसे बेल लेंगे और उसके ऊपर ढेर सारा घी डालकर चारो तरफ लगा दे |
7. फिर उसे मोर दे और उसमें आटा लगा कर उसे त्रिभुज के आकर का बेल ले |
8. अब गैस पे पैन रखे और गरम हो जाने पे उसपे पराठा को डाल दे |
9. थोड़ी देर बाद उसे पलट दे, और उसे 1 मिनट तक धीमी आंच पे पकाये |
10. अब उसे साइड से होल कर दे और आप देखने की वो 2 भाग में खुल जाएगी |
11. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा करके अंडे के घोल को डाल दे (एक साथ पूरा नहीं डाले)|
12. फिर उसका मुँह बंद कर दे और उसे ढक दे धीमी आंच पे 2 मिनट तक पकाये |
13. अब उसके चारि तरफ घी लगा दे और उसे पलट कर चारो तरफ दबा कर पका ले |
14. और हमारी अंडा पराठा बन कर तैयार है, और आप देख सकते है हमारी अंडा पराठा कितनी अच्छी फूल गयी है |
और हमारी गरमा गरम अंडा पराठा बनकर तैयार है | और अगर मैं आपको पराठा तोड़कर दिखाऊ तो आप देख सकते है की हमारी पराठा कितनी अच्छी मोटी और क्रिस्पी बनकर तैयार हुई है |