रद्द हुआ सीएम पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ दौरा, वजह जानकर लोग हुए हैरान

सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पहली बार पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण पर पहुंचने वाले थे। हालांकि मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया।

उत्तराखंड में बीते दो दिन से भारी बारिश का दौर जारी है.  प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश  हो रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रस्तावित केदारनाथ और रुद्रप्रयाग का दौरा स्थगित कर दिया.

मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं थीं। पार्टी कार्यकर्ता भी सीएम के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र पिथौरागढ़ होने के कारण सीमांत जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह था।

मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में बैठकर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और तमाम जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. बैठक में उन्होंने बारिश के बाद प्रदेश के ताजा हालात की जानकारी ली.