कैबिनेट विस्तार: जानें यूपी-बिहार से किन नेताओं को मिल सकती है जगह, शाम 6 बजे होने वाले…

एसपी सिंह बघेल– यूपी के आगरा से भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल को भी मोदी कैबिनेट का मंत्री बनाया जा रहा है। अजय मिश्रा– यूपी के लखीमपुर खीरी से भाजपा सासंद अजय मिश्रा भी पीएम आवास पहुंचे हैं।

पशुपति पारस – मोदी कैबिनेट की लिस्ट में सबसे पहला नाम लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस का है। पशुपति को भाजपा का मंत्री बनाया जा सकता है, उन्हें पीएम आवास बुलाया गया है। जहां प्रधानमंत्री आज शपथ लेने वाले मंत्रियों को संबोधित करेंगे।

अनुप्रिया पटेल – उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने सहयोगी दलों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। उन्हें पीएम आवास पर बुलाया गया है।

आरसीपी सिंह – नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से तीन मंत्रियों के बनने की संभावना थी, लेकिन फिलहाल केवल आरसीपी सिंह को ही पीएम आवास बुलाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे होने वाले शपथ ग्रहण में कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें नए और पुराने दोनों मंत्री शामिल होंगे।

संभावित मंत्री फिलहाल पीएम के आवास पर मौजूद हैं। कैबिनेट मंत्रियों की रेस में सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश और बिहार के नामों पर चल रही है। इन दोनों राज्यों से सबसे ज्यादा सांसद मंत्री बनने की संभावनाएं जताई जा रही है। मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे करने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव करने जा रही है।