बजट 2020: केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, अब मतदान से ठीक पहले …

BJP-कांग्रेस ने नए चेहरे उतारे हैं, इसलिए केजरीवाल यहां अपनी राह आसान मान रहे हैं। CM अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से जीत की हैट्रिक का पूरा भरोसा है।

 

यही कारण है कि उनका पूरा ध्यान अपनी सीट के बजाय, पार्टी के अन्य प्रत्याशियों को जिताने पर है। हालांकि उनका परिवार (पत्नी, बेटी-बेटा) नई दिल्ली में घर-घर जाकर वोट मांग रहा है।

नई दिल्ली सीट पर मुख्य रूप से CM अरविंद केजरीवाल, BJP के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सबरवाल मैदान में जर आ रहे हैं। पूरी दिल्ली में यहां सबसे अधिक 28 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पिछले चुनाव में यहां से 13 प्रत्याशी उतरे थे। यहां पर नौकरीपेशा वर्ग की सबसे ज्यादा संख्या होने के साथ-साथ झुग्गी के भी वोट हैं। लिहाजा इन प्रत्याशियों की तकदीर इन्हीं के हाथों में है।

राजधानी दिल्ली में कई बड़े नेताओं की सियासी तकदीर दांव पर है। यहां की वीआईपी सीटों को लेकर दिल्लीवाले ही नहीं, देशभर के लोग उत्सुक हैं।

इसे देखते हुए आज से हम इन सीटों का लेखा-जोखा रखने जा रहे हैं। शुरुआत नई दिल्ली विधानसभा सीट से कर रहे हैं, जहां से CM अरविंद केजरीवाल भी मैदान में हैं।