दिल्ली में हार के बाद उड़ा इस नेता का मजाक, पीएम मोदी से की शिकायत

एग्जिल पोल को नकारते हुए एक ट्वीट में लिखा था कि ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल। मेरा ये ट्वीट संभाल के रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी।

 

कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढ़े..। अब इसी ट्वीट को लेकर यूजर्स मनोज तिवारी से मजे ले रहे हैं।दिल्ली विधानसभा चुनावों के रूझान में आम आदमी पार्टी को बहुमत के साथ सत्ता मिल गई है।

जबकि भाजपा को भी 2015 के मुकाबले फायदा हुआ है। इन सबके बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने ट्वीट के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।