भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का बड़ा बयान , कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए सभी वादे झूठे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए सभी दावे और वादे झूठे हैं। उन्होंने कहा-जो दल अपनी सरकार का एक काम नहीं गिना पाता हो उसके चार काम के झूठे दावों पर जनता कतई भरोसा नहीं करने वाली।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सबसे अपने इन तमाम घोषणाओं को अपने राज्य में लागू करके दिखाना चाहिए।

कौशिक ने आरोप लगाया कि पहले तो कांग्रेस घोषणा पत्र के सभी वादे झूठे है और उस पर कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता भी शून्य है। ऐसे में राज्य की जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली है।