बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस में जमकर बोला हमला , कह डाली ये बात

उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज गंगा-यमुना की आरती और चंदन लगाकर पूजा कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने राम मंदिर को लटकाने और भटकाने का काम किया। कहा कि हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और होते हैं। खुशी इस बात की हो रही है कि इसी बहाने भाजपा ने उनको भारतीय संस्कृति की याद तो दिलाई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत यहां रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में चुनावी माहौल बनाते हुए कहा कि भाजपा गरीबों की पार्टी है। भाजपा ने काम किया है, करेगी और आगे भी करती रहेगी। नड्डा ने केंद्र सरकार की तमाम विकास योजनाओं को आंकड़ों के साथ जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि आजाद भारत में पहली बार 45 करोड़ जनधन खाते खोले गए।

कोरोनाकाल में हाहाकार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 करोड़ महिलाओं के खाते में राहत राशि डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि ये कोई भाषण की बात नहीं है,बल्कि विकास की एक गाथा है। जिसको भाजपा ने पूरी शिद्दत के साथ पूरे देश में आगे बढ़ाने का काम किया।

रविवार को उत्तरकाशी पंहुचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जन सभा को संबोधित करने से पूर्व नगर के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बिशेष पूजा अर्चना की और बाबा विश्वनाथ से अपनी कुशलता व जीत का आशीष मांगा।

उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वर कोकिला लत्ता मंगेशकर के निधन पर उनको भावभीनी श्रद्धांजली। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित लोगों के साथ दो मिनट का मौन रखा  और इस पूरे विश्व में  संगीत जगत के लिए बड़ी जनहानी बताया। कहा कि लता ममता की प्रतीक थी। जिनके जाने से आज पूरा देश  दुखी है। भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने यहां चुनावी जनसभा के दौरान जनता से गंगोत्री से सुरेश चौहान, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत और पुरोला से दुर्गेश्वर लाल को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार भी गंगोत्री समेत तीनों विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे और प्रदेश में कमल खिलने के साथ पार्टी  फिर से सरकार बनाने का काम करेगी।