भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर पर हुआ ये, चोरो ने रिवॉल्वर दिखाकर…

सोनाली फोगाट ने वर्ष 2006 में दूरदर्शन पर एक हरियाणवी शो में एक एंकर के रूप में की थी। वह पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं।

उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में वर्ष 2019 में हरियाणवी फिल्म, ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होती’ से की थी। इसके अलावा सोनाली फोगाट एक वेब सीरीज द ‘स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़’ में भी नजर आ चुकी हैं।

बता दें कि सोनाली फोगाट का नाम विवादों से भी जुड़ा है, हिसार में एक सरकारी अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में सोनाली फोगाट को गिरफ्तार किया गया था। सोनाली ने अधिकारी पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

मालूम हो कि अभिनेत्री से नेता बनीं सोनाली फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव, 2019 के दौरान चर्चा में आई थीं। चुनावी मैदान में अपने तेज-तर्रार एक्शन के लिए जानी जाने वाली सोनाली फोगाट पिछले साल ‘बिग बॉस 14’ शो में प्रतियोगी भी रह चुकी हैं और सोशल मीडिया की काफी चर्चित हस्ती हैं। सोनाली फोगाट वर्ष 2008 में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल हुईं थीं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट 9 फरवरी को अपने घर में ताला लगाकर कर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ गई थीं। लेकिन वो जब 15 फरवरी को हिसार वापिस लौटीं तो मकान के ताले टूटे मिले और घरों से लाखों का सामान गायब था। यहां तक कि उनके रिवॉल्वर में डली गोलियां भी नदराद थीं।

इस पूरी घटना पर सोनाली फोगाट ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने गुस्से में बोलते हुए कहा कि जब नेताओं के घर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी, पुलिस को शर्म आनी चाहिए।

एक बड़ी खबर हरियाणा के हिसार से है, यहां भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर में लाखों की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि सोनाली फोगाट के बंद घर के ताले तोड़ कर चोरों ने 10 लाख रुपये की ज्वैलरी, नकदी सहित लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक डीवीआर पर हाथ साफ किया है।

घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस का एक बड़ा दल मौके पर पहुंचा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, बीजेपी नेता के घर पर हुई चोरी से इलाके में हड़कंप मंच गया है।