टेलीविज़न का पॉपुलर शो बिग बॉस इस समयकुछ ज्यादा ही सुर्खियों में चल रहा है व सबसे ज्यादा TRP बना रहा है। वही इस बार ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में इस बार घर से बाहर जाने के लिए 11 मेम्बर नॉमिनेटड हैं।
इन सदस्यों में दो सदस्यों को ‘बिग बॉस’ ने खुद दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया था। इन सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला व शहनाज कौर गिल हैं। इन दोनों के अतिरिक्त घर से बाहर जाने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है वो हैं- आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह व माहिरा शर्मा। ‘वीकेंड का वार’ से पहले इस सप्ताह कौन से मेम्बर घर से बाहर जा सकते हैं।
वही यह समाचार लिखे जाने तक ‘बिग बॉस 13’ औनलाइन वोटिंग साइट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। सिद्धार्थ को 34.95% प्रतिशत वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर आसिम रियाज हैं। आसिम को 19.9% प्रतिशत वोट, तीसरे नंबर पर शहनाज कौर गिल हैं। शहनाज को 12.72% ही प्रतिशत वोट मिले हैं। जंहा चौथे नंबर पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं। खेसारी को 10.36% प्रतिशत वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर हिमांशी खुराना 3.85% प्रतिशत वोटों के साथ हैं जबकि छठे नंबर पर पारस छाबड़ा हैं। पारस को 3.72% प्रतिशत वोट मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बाकी सदस्यों की बात करें तो सातवें नंबर पर आरती सिंह हैं। आरती को 3.28% प्रतिशत वोट, आठवें नंबर देवोलीना भट्टाचार्य हैं। देवोलीना को 2.91% प्रतिशत वोट मिले हैं। नौवें नंबर पर अरहान खान हैं। अरहान को 2.82% प्रतिशत वोट, विशाल आदित्य सिंह को 2.79% प्रतिशत वोट व माहिरा शर्मा को 2.7% प्रतिशत वोट मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक इन आंकड़ों के मुताबिक सबसे कम वोट माहिरा शर्मा को व उसके बाद विशाल आदित्य सिंह को मिले हैं। ऐसे में अगर घर से एक कंटेस्टेंट बेघर होता है तो वह माहिरा शर्मा हो सकती हैं व अगर दो जाते हैं तो माहिरा के अतिरिक्त विशाल आदित्य सिंह हो सकते हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि ‘वीकेंड का वार’ के दिन सलमान खान जनता के वोट के आधार पर किसे घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।