भोजपुरी एक्ट्रेस प्राची सिंह ने किया ऐसा, देख फैस को लगा करंट

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कच्चा बादाम’ गाना (Kacha Badam Song) छाया हुआ है। सेलेब्स से लेकर आम जनता तक सभी लोग इस गाने की धुन पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। आए दिन इस गाने पर किसी ना किसी सेलेब्स की इंस्टाग्राम रील सामने आ ही जाता है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस प्राची सिंह (Prachi Singh) का नाम भी इसी लिस्ट में जुड़ गया है। ‘कच्चा बादाम’ गाने प्राची सिंह ने कातिलाना डांस मूव्स दिखाए हैं। प्राची सिंह के इस लेटेस्ट वीडियो पर फैन्स लगातार कॉमेंट्स कर रहे हैं।

सामने आए इस वीडियो में प्राची सिंह ने पिंक रंग की हॉल्टर नेक ब्रालेट के साथ मल्टीकलर जैकेट और शॉर्ट्स पहनी हुई है। प्राची के डांस के साथ-साथ फैन्स उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर आए ज्यादातर कॉमेंट्स में लोगों ने उन्हें भोजपुरी वर्ल्ड की हॉट बेब का टैग दे डाला है। एक यूजर ने लिखा है, ‘इस गाने पर अब तक का बेस्ट वीडियो…।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘मैडम आप तो आग हैं आग…आपके आगे कोई कुछ भी नहीं।’